लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में घर जाकर छात्रों को पढ़ा रहे हैं शिक्षक

By भाषा | Updated: July 8, 2021 10:14 IST

Open in App

औरंगाबाद, आठ जुलाई कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान स्कूलों के बंद होने और ऑनलाइन कक्षाएं लेने में सक्षम ना होने वाले बच्चों की पढ़ाई किसी भी तरह बाधित ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र के 72 नगर निगम स्कूलों के करीब 200 शिक्षक छात्रों के घर जाकर उन्हें पढ़ा रहे हैं।

अधिकारी ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस पहल के तहत, औरंगाबाद नगर निगम के उर्दू और मराठी माध्यम के स्कूल के शिक्षक छात्रों के घर जाकर उन्हें पढ़ा रहे हैं।

संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहितियाती तौर पर स्कूल बंद हैं। कई छात्रों के पास ऑनलाइन कक्षाएं लेने के लिए मोबाइल फोन या अन्य साधन नहीं है, जिसके मद्देनजर छात्रों के पढ़ाई छोड़ने का खतरा उत्पन्न हो गया था।

अधिकारियों ने बताया कि इस समस्या को देखते हुए औरंगाबाद नगर निगम ने इन छात्रों के घरों तक जाकर उन्हें पढ़ाए जाने की योजना बनाई।

गरखेड़ा उर्दू स्कूल की शिक्षिका हुमेरा अंजुम ने कहा, ‘‘पिछले साल कोविड-19 के कहर के बाद, हमने अपने छात्रों के लिए कुछ कार्यपुस्तिका छपवाई और उन तक पहुंचने तथा उनकी कक्षाएं लेने की कोशिश की। इस साल, इस पहल को सभी नगर निगम स्कूलों में शुरू किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं पहली और दूसरी कक्षाएं के 40 बच्चों को एक दिन छोड़कर एक दिन पढ़ाने जाती हूं। हम कहीं भी बैठ जाते हैं.... किसी भी जगह और बच्चों को पढ़ाते हैं।’’

अंजुम ने कहा कि अभी तक वे यह सुनिश्चित करने में सफल रहे हैं कि कोई भी छात्र पढाई ना छोड़े। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे स्कूल के किसी भी छात्र ने पढ़ाई नहीं छोड़ी है, क्योंकि हम सभी के सम्पर्क में हैं। अभी हमें, पाठ्यक्रम की कोई चिंता नहीं है, लेकिन यह सुनिश्चित करते हैं कि बच्चे पढ़ाई करें और अपना गृह-कार्य पूरा करें’’

शहर स्थित ‘प्रियदर्शिनी स्कूल’ के प्रधानाध्यापक संजीव सोनर ने कहा कि घर जाकर बच्चों को पढ़ाने से उनके माता-पिता की भी बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि 75 प्रतिशत बच्चों के पास अपने मोबाइल फोन नहीं है, इसलिए वे ऑनलाइन कक्षाएं नहीं ले सकते। सोनर ने कहा, ‘‘ इसलिए छात्रों के घर जाने की हमारी पहल से, हम यह सुनिश्चित कर पा रहे हैं कि वे शिक्षा से वंचित ना रहें।’’

नगर निगम के शिक्षा अधिकारी रामनाथ थोर ने बताया कि अभी 72 स्कूलों के करीब 200 शिक्षक छात्रों को घर जाकर पढ़ा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह