लाइव न्यूज़ :

हत्यारोपी शिक्षक ने बताया क्यों किया अपनी पत्नी और तीन बच्चों का मर्डर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2019 15:00 IST

उपेन्द्र की पत्नी मधुमेह(डायबिटीज) से पीड़ित थी और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी।

Open in App

दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में 42 साल के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को देर रात अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी उपेन्द्र शुक्ला ने बताया कि वह पत्नी की बीमारी इस कदर परेशान था कि शुक्रवार रात उसने पत्नी व तीन बच्चों की चाकू से गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पूरे परिवार की हत्या करने के बाद आरोपी ने पत्थर काटने की मशीन से खुद के हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने का प्रयास भी किया।उपेन्द्र पेशे से प्राइवेट टीचर है और वह घर जाकर लोगों को केमिस्ट्री का ट्यूशन देता है। आरोपी उपेन्द्र शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। उपेन्द्र बिहार के चंपारण जिले का निवासी है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि शुक्ला ने अपनी पत्नी अर्चना, दो महीने की बेटी, पांच साल के बेटे और सात साल की बेटी की शुक्रवार को देर रात गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के समय आरोपी की सास उसके दो कमरों के घर में मौजूद थीं।अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह जब उपेन्द्र ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो उसकी सास ने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो उपेन्द्र को शवों के पास बेहोश देखा। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। विजय कुमार ने बताया कि दो लिखित नोट मिले हैं जिसमें उपेन्द्र ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की बात कबूल की है। हालांकि उसने इसमें इसका कारण नहीं बताया है।उपेन्द्र की पत्नी मधुमेह(डायबिटीज) से पीड़ित थी और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये हत्याएं शुक्रवार को देर रात एक से डेढ़ बजे के बीच की गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है। पीड़ित के परिवार के अन्य सदस्यों के यहां पहुंचने पर रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :हत्याकांडदिल्लीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह