लाइव न्यूज़ :

पहली कक्षा की छात्रा के यौन शोषण के जुर्म में शिक्षक को 29 साल कठोर कारावास की सजा

By भाषा | Updated: September 26, 2021 21:11 IST

Open in App

त्रिशूर, 26 सितंबर केरल के त्रिशूर की एक विशेष फास्ट ट्रैक अदालत ने पहली कक्षा की छात्रा का यौन शोषण करने के जुर्म में एक शिक्षक को 29 साल कठोर कारावास की सजा सुनायी है ।

अदालत ने यहां कहा कि शिक्षक ने जो अपराध किया है वह अमानवीय और बर्बर है।

अदालत ने कहा, ‘‘साढ़े छह साल की मासूम बच्ची के साथ दोषी का यह घिनौना कृत्य निश्चित रूप से कठोर सजा की मांग करता है और इसी वजह से उसे मैंने यह सजा देने का निर्णय किया है।’’

बच्ची ने अपने माता- पिता को सारा कृत्य बताया, जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज करायी ।

अदालत ने कहा कि एक शिक्षक को ज्ञान, बुद्धि और जीवन के उत्तम गुणों का अवतार माना जाता है।

इसने अपने फैसले में कहा, ‘‘गुरू एक दोस्त, एक दार्शनिक, मार्गदर्शक, सामाजिक इंजीनियर और राष्ट्र-निर्माता माना जाता है। भारतीय दर्शन में गुरू को उच्च स्थान प्राप्त है । उनका प्रभाव केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि वह जीवन के सभी क्षेत्रों में परिवारों, संस्थानों और शिक्षा प्रतिष्ठानों तक फैला हुआ है। वह ज्ञान प्रदान करते हैं, जीवन के मूल्यों की शिक्षा देते हैं, स्वयं राष्ट्र का मार्गदर्शन और निर्माण करते हैं।’’

अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना 2012 में हुयी थी जब बच्ची साढ़े छह साल की थी और अपने दोस्तों के साथ अध्ययन के लिये स्कूल टूर पर बाहर गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल