लाइव न्यूज़ :

फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिये बना शिक्षक, बर्खास्‍त

By भाषा | Updated: December 29, 2020 14:08 IST

Open in App

गाजीपुर (उप्र), 29 दिसंबर गाजीपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिये शिक्षक बने आशीष कुमार को सोमवार को बर्खास्‍त कर दिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने मंगलवार को बताया, ''जिले के जखनियां तहसील के पदुमपुर गांव निवासी आशीष कुमार 2016 के शिक्षक भर्ती में सहायक अध्यापक के रूप में चयनित हुआ था। चयन के बाद उसको प्राथमिक विद्यालय जबुरना शिक्षा क्षेत्र जमानिया में नियुक्त किया गया।''

उन्‍होंने कहा, '' पिछले दिनों शासन को आशीष कुमार के प्रमाण पत्र फर्जी होने की शिकायत की गयी थी। शासन के आदेश पर उसके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच करायी गयी जो फर्जी पाए गए।''

गुप्ता ने बताया, ''कई बार नोटिस देने के बावजूद कुमार ने जवाब नहीं दिया और वह ड्यूटी से ही गायब हो गया इसलिए उसे सोमवार को बर्खास्त कर खंड शिक्षा अधिकारी को उसके विरुद्ध पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने को कहा गया। अब तक दिये गये वेतन की भी उससे वसूली होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं