लाइव न्यूज़ :

देशमुख, सिंह के खिलाफ जांच की मांग को लेकर शिक्षक ने दायर की याचिका

By भाषा | Updated: March 30, 2021 17:59 IST

Open in App

मुंबई, 30 मार्च मुंबई के एक शिक्षक ने राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ कदाचार की स्वतंत्र जांच के लिये बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

याचिकाकर्ता मोहन प्रभाकर भिडे ने मंगलवार को अपनी जनहित याचिका में उच्च न्यायालय से मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा देशमुख के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच का निर्देश देने का अनुरोध किया। भिडे ने सिंह के खिलाफ भी जांच की अपील की है।

अपनी याचिका में भिडे ने कहा कि उसने देशमुख और सिंह के बीच हुई बातचीत सुनी है और दावा किया कि यह निश्चित है कि उनमें से एक दोषी है या सच नहीं बता रहा है।

भिडे ने अपनी याचिका में उच्च न्यायालय से देशमुख और सिंह के खिलाफ उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश को जांच करने का निर्देश देने की अपील की।

याचिका को बुधवार को आवश्यक आधार पर सुनवाई के लिये मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता की पीठ के समक्ष पेश किये जाने की उम्मीद है।

मुख्य न्यायाधीश की पीठ को बुधवार को ही सिंह द्वारा दायर उस जनहित याचिका पर भी सुनवाई करनी है जिसमें देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की गई है।

न्यायमूर्ति एसएस शिंदे के नेतृत्व वाली एक और पीठ ने मंगलवार को ऐसी ही राहत चाहने वाली शहर की वकील जयश्री पाटिल द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई की।

पीठ ने पाटिल से ऐसी याचिका दायर करने के पीछे के औचित्य पर सवाल उठाए और कहा कि उसका मानना है कि ऐसी याचिकाएं अक्सर “प्रचार” पाने के लिये दायर की जाती हैं।

न्यायमूर्ति शिंदे के नेतृत्व वाली पीठ ने निर्देश दिया कि उपरोक्त मामले से संबंधित सभी याचिकाएं संलग्न की जाएं और एक साथ सुनी जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल