लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की जीत का व्हाट्सएप स्टेटस लगाने पर अध्यापिका निष्कासित

By भाषा | Updated: October 26, 2021 15:23 IST

Open in App

जयपुर, 26 अक्टूबर राजस्थान के उदयपुर में एक निजी स्कूल की उस अध्यापिका को सेवा से निष्कासित कर दिया गया है जिन्होंने रविवार को टी-20 आईपीएल मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर खुशी जताते हुए व्हाट्सएप पर संदेश पोस्ट किया था।

नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर में कार्यरत शिक्षिका नफीसा अटारी ने व्हाट्सएप पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ "हम जीत गए ... हम जीत गए" कहते हुए स्टेटस अपडेट किया था।

सोशल मीडिया पर शिक्षिका के व्हाट्सएप स्टेटस का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद, स्कूल प्रबंधन ने अध्यापिका को निष्कासित कर दिया। शिक्षिका को दिए गए पत्र में कहा गया है, ‘‘सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार नीरजा मोदी स्कूल की शिक्षिका नफीसा अटारी को तत्काल प्रभाव से स्कूल से निष्कासित कर दिया गया है।’’

स्कूल के अध्यक्ष महेंद्र सोजतिया ने इसकी पुष्टि की। यह पूछे जाने पर कि अध्यापिका द्वारा माफी मांग लिए जाने के बाद अब क्या प्रबंधन अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगा, सोजतिया ने कहा, "फिलहाल शिक्षिका को बर्खास्त करने का फैसला किया गया है।"

शिक्षिका ने एक वीडियो संदेश में माफी मांगते हुए कहा है कि उनका इरादा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने कहा, "किसी ने मुझे मैसेज किया और पूछा कि क्या आप पाकिस्तान का समर्थन करती हैं। चूंकि संदेश में इमोजी थे और यह मस्ती का माहौल था, मैंने हां में जवाब दिया। लेकिन, इसका कहीं भी मतलब नहीं है कि मैं पाकिस्तान का समर्थन करती हूं। मैं एक भारतीय हूं और मुझे भारत से प्यार है।’’

अध्यापिका के अनुसार जैसे ही उन्हें गलती का अहसास हुआ उन्होंने स्टेटस को डिलीट कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मुझे खेद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव