लाइव न्यूज़ :

पत्नी पर अश्लील फब्तियों से परेशान अध्यापक ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: March 25, 2021 14:51 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), 25 मार्च उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पत्नी के साथ कथित छेड़खानी और अश्लील फब्तियों से परेशान एक अध्यापक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर कैसरगंज थाने में चार लोगों के खिलाफ अश्लीलता, आत्महत्या के लिए उकसाने, जानमाल की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने तीनों आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि भदोही जिला निवासी नीरज कुमार चौबे (31) प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे और उनकी पत्नी आकांक्षा मिश्रा सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। दोनों अपनी दो साल की बच्ची के साथ कैसरगंज कस्बे में किराए पर रहते थे। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नौकरी कर रहे कुछ शिक्षक भी इसी इमारत में किराए पर रहते हैं।

उन्होंने बताया कि अध्यापक नीरज ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखकर स्वयं सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट कर दिया था। सुसाइड नोट में उसने अपने तीन साथी शिक्षकों व एक शिक्षिका के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार शाम सूचना मिली कि लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गयी है।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर कर रही है।

प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी उदय राज ने बताया कि तीनों आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे