गुजरात में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 8, 2021 15:44 IST2021-02-08T15:44:08+5:302021-02-08T15:44:08+5:30

Teacher arrested for raping 11th student in Gujarat | गुजरात में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

गुजरात में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

नवसारी (गुजरात), आठ फरवरी गुजरात के वलसाड शहर में शादी करने का वादा कर कक्षा 11 की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सांख्यिकी के शिक्षक मयूर राणा (27) पर नवसारी के बिलिमोरा स्थित एक स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा के साथ कई मौकों पर दुष्कर्म का आरोप है।

उन्होंने बताया, ‘‘उसने छात्रा को धोखा दिया। आरोपी की कुछ दिनों बाद एक दूसरी युवती से शादी होने वाली थी। वलसाड पुलिस ने शनिवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया और हमें सौंप दिया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत दुष्कर्म और अपहरण का आरोप लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teacher arrested for raping 11th student in Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे