लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 16, 2020 16:38 IST

Open in App

ठाणे, 16 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 39 वर्षीय एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

छात्र के पिता द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी डोम्बीवली के एक कॉलेज में पढ़ाता है और उसने पीड़ित छात्र (17) से 10,000 रुपये की मांग की थी।

मुम्ब्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित को कथित रूप से धमकी भी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह परीक्षा में उसे अनुत्तीर्ण कर देगा।

उन्होंने बताया कि छात्र इससे मानसिक तनाव में था और इसी कारण उसने इस वर्ष 14 फरवरी को दिवा इलाके में अपने घर पर फंदे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहित की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह