लाइव न्यूज़ :

'चाय का निमंत्रण मिला, लेकिन...', प्रियंका गांधी के निमंत्रण पर अनिल बलूनी ने जताई असमर्थता

By स्वाति सिंह | Updated: July 27, 2020 21:24 IST

दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित अपना सरकारी बंगला खाली करने की एक अगस्त की समय सीमा से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा नेता अनिल बलूनी को चाय पर आमंत्रित किया था। दरअसल, यह बंगला बलूनी को ही आवंटित हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकारी बंगले को खाली करने से पहले बीजेपी नेता अनिल बलूनी को पत्नी के साथ चाय पर आमंत्रित किया था। बीजेपी अनिल बलूनी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर जवाब दिया है। 

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकारी बंगले को खाली करने से पहले बीजेपी नेता अनिल बलूनी को पत्नी के साथ चाय पर आमंत्रित किया था। इसपर बीजेपी अनिल बलूनी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर जवाब दिया है। 

अनिल बलूनी ने प्रियंका गांधी कहा, 'चाय का निमंत्रण मिला, लेकिन अभी नहीं आ सकता। कैंसर के इलाज के बाद घर वापस आया हूं। अभी डॉक्टरों ने घर पर ही रहने को कहा है। बलूनी ने 35, लोधी ऐस्टेट पर जाने के बाद प्रियंका को घर पर सपरिवार भोजन के लिए आमंत्रित किया है।

बता दें कि दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित अपना सरकारी बंगला खाली करने की एक अगस्त की समय सीमा से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा नेता अनिल बलूनी को चाय पर आमंत्रित किया था। दरअसल, यह बंगला बलूनी को ही आवंटित हुआ है। बताया जा रहा है कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य को रविवार को आमंत्रण भेज कर उनकी सहूलियत जानने और इसकी पुष्टि करने की कोशिश की गई है। इस बाबत बलूनी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया।

प्रियंका गांधी 35, लोधी एस्टेट स्थित आवास खाली करने की प्रक्रिया में हैं। शहरी विकास मंत्रालय ने एक जुलाई को उन्हें नोटिस जारी कर उनसे एक अगस्त तक बंगला खाली करने को कहा था क्योंकि पिछले साल उनका सुरक्षा कवर घटाने के बाद वह इसके लिये योग्य नहीं रह गई हैं।

समझा जाता है कि उन्होंने दिल्ली में एक मकान देख रहा है और वह वहां जल्द ही रहने के लिये चली जाएंगी। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने गुड़गांव सेक्टर 42 की एक रिहायशी सोसाइटी स्थित एक मकान में अपना कुछ सामान भेजा है, लेकिन वह वहां नहीं रहेंगी। उन्होंने बताया कि गुड़गांव के मकान का इस्तेमाल उनके बच्चे कभी-कभी किया करते हैं और वह मध्य दिल्ली में ही रहेंगी। 

टॅग्स :कांग्रेसप्रियंका गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह