लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में तेदेपा के बंद का खास असर नहीं, नायडू गुरुवार से करेंगे 36 घंटे का विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 20, 2021 20:11 IST

Open in App

अमरावती, 20 अक्टूबर आंध्र प्रदेश में बुधवार को तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) की ओर से आयोजित बंद का कोई खास असर नहीं दिखाई पड़ा। तेदेपा ने अपने कार्यालयों पर कथित तौर पर हुए हमले के विरोध में बंद का आह्वान किया था।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि तेदेपा के कई नेताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया था और कई वरिष्ठ नेताओं को घर में नजरबंद कर दिया गया था, ताकि वे बंद में हिस्सा न ले सकें।

पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू के बेटे और महासचिव नारा लोकेश ने मीडिया से कहा कि नायडू ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय के सामने 36 घंटे ‘दीक्षा’ (विरोध प्रदर्शन) पर बैठने का निर्णय लिया है। लोकेश ने कहा कि इसके जरिये नायडू लोगों का ध्यान हमलों पर आकृष्ट कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “इतिहास में इससे पहले किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यालय पर हमला नहीं किया गया। लोगों को इसके बारे में जानना चाहिए।”

आंध्र प्रदेश सड़क परिवहन निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बंद के दौरान बस सेवा बाधित नहीं हुई। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के राष्ट्रीय महासचिव बी एस रामबाबू ने पीटीआई-भाषा से कहा कि राज्य में बैंकिंग सेवा बाधित नहीं हुई और सभी शाखाओं में नियमित कामकाज हुआ।

सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कथित तौर पर मंगलगिरि में तेदेपा के कार्यालयों में तोड़फोड़ की थी। वाईएसआर कांग्रेस का आरोप है कि तेदेपा के प्रवक्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है