लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश विधानसभा के 20 मई को एक दिवसीय सत्र का बहिष्कार करेगी तेदेपा

By भाषा | Updated: May 18, 2021 21:57 IST

Open in App

अमरावती, 18 मई आंध्र प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस सरकार के “कुशासन” के विरोध में 20 मई को बुलाए गए विधानसभा के एक दिवसीय बजट सत्र के बहिष्कार का फैसला किया है।

तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुई पार्टी की बैठक में सत्र के बहिष्कार का फैसला लिया गया और इसकी जगह वाईएसआर कांग्रेस सरकार के “कुकृत्यों व विफलताओं” को उजागर करने के लिये छद्म विधानसभा सत्र आयोजित करने का फैसला लिया गया।

विधान परिषद में नेता विपक्ष यनामाला रामाकृष्णनुडु और विधानसभा में तेदेपा के उप नेता के अत्चान्निडु ने कहा, “यह विधानसभा के बहिष्कार जैसा नहीं है बल्कि जगन (मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी) सरकार के कुशासन का बहिष्कार है। अध्यादेश के रूप में एक बार नहीं दो बार बजट लाकर जगन सरकार ने न सिर्फ विधानसभा की अनदेखी की है बल्कि इसका अपमान भी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos