लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: पहली बार कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी टीडीपी, जल्द हो सकता है ऐलान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 12, 2018 05:45 IST

कांग्रेस की ओर से कहा गया है, हमने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सिद्धांत रूप में महा कूटमी बनाने का निर्णय किया है।

Open in App

तेलंगाना की तीन विपक्षी पार्टियों- कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) अब मिलकर राजनीति को नया आयाम देने वाली हैं। सत्तारूढ टीआरएस को परास्त करने के लिए मंगलवार को महा कूटमी (महागठबंधन) बनाने की घोषणा की। हांलाकि अभी केवल गठबंधन का औपचारिक रूप से ऐलान किया गया है बाकी चीजों की रूपरेखा बनना अभी बाकी है। 

टीडीपी के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब वह उस कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी। जिसके विरोध के नाम पर ही 1982 में उसका गठन हुआ था। सीपीआई पहले भी दोनों दलों के साथ गठबंधन में रह चुकी है। खबर के अनुसार राज्य में ये तीनों ही पार्टी सक्रीय हैं ऐसे में इनके अध्यक्षों ने गठबंधन को लेकर बैठक की हाल ही में की है।

कांग्रेस की ओर से कहा गया है, हमने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सिद्धांत रूप में महा कूटमी बनाने का निर्णय किया है। आगे के लिए तेलंगाना जन समिति, सीपीएम आदि से बातचीत चल रही है। टीडीपी और कांग्रेस में गठबंधन की बात तो पहले से चल रही थी लेकिन यह पहली बार हुआ है कि दोनों दलों के साथ एकसाथ बैठे हैं।  हांलाकि अभी पूरी तरह से आधिकारिक रूप से टीडीपी और कांग्रेस के गठबंधन का ऐलान नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि इसको लेकर जल्द कोई ऐलान किया जाएगा।

इससे पहले टीडीपी नेताओं ने अपने अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू से 8 और 9 सितंबर को हैदराबाद में लंबी बातचीत की थी।  तेलंगाना विधानसभा को भंग करने की पार्टीं कोशिश कर रही हैं। तेलंगाना में एक तरह से चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए चुनाव आयोग ने विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ यहां चर्चा की।

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल