लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना इकाई के तेदेपा अध्यक्ष एल रमन ने पार्टी छोड़ी, टीआरएस में शामिल होंगे

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:37 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ जुलाई तेलुगू देशम पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एल रमन ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया । वह अब प्रदेश में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति में शामिल होंगे ।

रमन ने पीटीआई भाषा को बताया कि उन्होंने पार्टी छोड़कर सत्तारूढ़ टीआरएस में जाने का फैसला इसलिये किया है कि वह लोगों की बेहतर सेवा करने के लिये अलग अलग वर्ग के लोगों तक पहुंच सकें ।

उन्होंने कहा कि वह अगले दो तीन दिन में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल होंगे ।

टीआरएस प्रमुख एवं मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से बृहस्पतिवार को उन्होंने बताचीत की थी ।

रमन ने तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का धन्यवाद किया और उन्हें इस्तीफा भेजा ।

इस बीच तेदेपा के करीमनगर जिले के अध्यक्ष अम्बाती जोजी रेड्डी ने कहा कि रमन के जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा ।

रेड्डी ने कहा कि रमन का त्यागपत्र पहले से निर्धारित था और इसमें कुछ भी आश्चर्य जनक नहीं है।

रमन करीमनगर क्षेत्र से आते हैं और अविभाजित आंध्र प्रदेश में तेदेपा के शासन में वह मंत्री थे तथा सांसद भी रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह