तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने रजनीकांत के नई पार्टी बनाने के फैसले का स्वागत किया

By भाषा | Updated: December 3, 2020 20:10 IST2020-12-03T20:10:25+5:302020-12-03T20:10:25+5:30

TDP president Chandrababu Naidu welcomed Rajinikanth's decision to form a new party | तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने रजनीकांत के नई पार्टी बनाने के फैसले का स्वागत किया

तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने रजनीकांत के नई पार्टी बनाने के फैसले का स्वागत किया

अमरावती, तीन दिसंबर तेलुगुदेशम पार्टी के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू और जनसेना अध्यक्ष के. पवन कल्याण ने तमिल सुपरस्टार रजनीकांत द्वारा नई राजनीतिक पार्टी बनाने के निर्णय का स्वागत किया है।

चंद्रबाबू ने यहां बृहस्पतिवार शाम को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “रजनीकांत मेरे अच्छे दोस्त हैं। यह अच्छा है कि वह सक्रिय राजनीति में आ रहे हैं। मैं उनके निर्णय का स्वागत करता हूं।”

जनसेना के अध्यक्ष पवन कल्याण ने तिरुपति में कहा कि रजनीकांत अप्रत्यक्ष रूप से लंबे समय से राजनीति में हैं।

कल्याण ने कहा, “पहले उन्होंने एक पार्टी की जीत के लिए काम किया है। उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं और रजनीकांत पिछले कुछ समय से सक्रिय राजनीति में आना चाहते थे।”

उन्होंने रजनीकांत को शुभकामनाएं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: TDP president Chandrababu Naidu welcomed Rajinikanth's decision to form a new party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे