लाइव न्यूज़ :

ग्राम पंचायत चुनाव मामले में तेदेपा नेता गिरफ्तार, नायडू ने गिरफ्तारी की निंदा की

By भाषा | Updated: February 2, 2021 13:16 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), दो फरवरी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) की आंध्र प्रदेश इकाई के प्रमुख के. अटचननायडू को ग्राम पंचायत चुनाव से जुड़े एक मामले में कथित आपराधिक धमकी के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रीकाकुलम जिले के निम्माडा गांव के इस मामले में अटचननायडू समेत 21 लोगों को आरोपी बनाया गया था। 11 अन्य तेदेपा कार्यकर्ताओं को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोप है कि अटचननायडू समेत अन्य लोगों ने सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के उम्मीदवार के. अप्पन्ना को निम्माडा में सरपंच पद के लिए नामांकन पत्र नहीं भरने को कहा था और उन्हें धमकाया था। अप्पन्ना को धमकाते हुए अटचननायडू की कथित टेलिफोनिक बातचीत लीक भी हुई थी।,

तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने अटचननायडू की गिरफ्तारी की निंदा की और इसे मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बदले की राजनीति की पराकाष्ठा बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे