लाइव न्यूज़ :

दलितों पर हमले के खिलाफ कार्रवाई पर तेदेपा ने श्वेत पत्र की मांग की

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:32 IST

Open in App

अमरावती, 11 अगस्त आंध्र प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी ने राज्य के पुलिस महानिदेशक से पिछले दो वर्षों में दलितों पर हमले के अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर एक श्वेत पत्र जारी करने का आग्रह किया है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, तेदेपा महिला शाखा की अध्यक्ष वंगलपुडी अनीता ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी राज्य में दलितों पर बढ़ते हमलों को रोकने में असमर्थ क्यों हैं।

दलित नेता और पूर्व विधायक अनीता ने पूछा, "हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? मुख्यमंत्री हमलों को रोकने में असमर्थ क्यों हैं? क्या डीजीपी इस मुद्दे पर श्वेत पत्र लेकर आ सकते हैं।"

उन्होंने दलितों पर 'अत्याचार' के खिलाफ तेदेपा द्वारा मंगलवार को एक विरोध रैली आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई।

अनीता ने आश्चर्य जताया, "जगन सरकार कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के बजाय शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रहा है। शांतिपूर्ण रैली को रोककर, क्या मुख्यमंत्री दलितों पर हमलों का समर्थन कर रहे हैं? क्या सरकार इतनी असहाय हो गई है।"

तेदेपा नेता ने सवाल किया कि जब पुलिस कोविड-19 प्रतिबंधों का हवाला देते हुए विपक्षी दलों को विरोध प्रदर्शन करने से रोक रही है, तो सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को जनसभाएं, रैलियां और जन्मदिन पार्टियों का आयोजन करने की अनुमति कैसे दी जा रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार विरोध रैली को तो रोक सकती है लेकिन अगले चुनावों में दलित प्रतिरोध को नहीं रोक सकती।

अनीता ने कहा, "जितना अधिक आप दबाने की कोशिश करेंगे, उतना ही तेदेपा दलितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट