लाइव न्यूज़ :

तेदेपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिल वाईएसआर कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग की

By भाषा | Updated: November 1, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा से मुलाकात की और वाईएसआर कांग्रेस की मान्यता रद्द करने की मांग की। तेदेपा ने आरोप लगाया कि वाईएसआर कांग्रेस आंध्र प्रदेश में ‘‘अराजकता को बढ़ावा दे रही है और उसके शासन में राज्य प्रायोजित आंतक बढ़ रहा है।’’

तेदेपा की यह मांग कुछ दिन पहले वाईएसआर कांग्रेस द्वारा इसी तरह की मांग किए जाने के बाद आई है। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने विपक्षी तेदेपा पर आरोप लगाया था कि उसके नेता मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने गए तेदेपा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि वाईएसआर कांग्रेस लोगों का ध्यान भटकाने के लिए जाति और धर्म के नाम पर द्वेष को बढ़ावा दे रही है और विधायकों और कार्यपालिका के निकायों को नियंत्रित करने के लिए कई कानूनों का उल्लंघन कर रही है।

तेदेपा के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी उपाध्यक्ष निम्मला किस्तप्पा ने किया और इसमें राज्यसभा सदस्य कनकमेडाला रविंद्र कुमार और लोकसभा सदस्य केसीनेनी श्रीनिवास शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते तेदेपा पूरे राज्य की ओर से सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस की अवैध, असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक और आतंकित करने वाले कृत्य के प्रति आपके समक्ष चिंता प्रकट कर रही है।’’

तेदेपा ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी की कार्यप्रणाली और गतिविधियां जनप्रतिनिधि कानून अधिनियम-1951 का प्रत्यक्ष उल्लंघन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू