लाइव न्यूज़ :

तेदेपा ने बडवेल उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया

By भाषा | Updated: October 3, 2021 21:08 IST

Open in App

अमरावती, तीन अक्टूबर आंध्र प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) ने कडपा जिले की बडवेल (सुरक्षित) सीट पर 30 अक्टूबर को होने वाला विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में पार्टी की पोलित ब्यूरो की रविवार को हुई बैठक में "परंपरा का सम्मान" करने और चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया गया, क्योंकि सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने बडवेल से दिवंगत विधायक की पत्नी को टिकट दिया है।

तेदेपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अत्चननायडू ने पोलित ब्यूरो की बैठक के बाद एक विज्ञप्ति में कहा कि उनकी पार्टी ने यह परंपरा शुरू की थी अगर उपचुनाव में सीट से निवर्तमान दिवंगत विधायक की पत्नी को टिकट दिया जाता है तो वह अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। उन्होंने कहा कि हालांकि उनकी पार्टी ने चुनाव की घोषणा से करीब महीने भर पहले ओबुलापुरम राजशेखर को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया था।

वाईएसआर कांग्रेस ने दसारी सुधा को उम्मीदवार बनाया है जो दिवंगत विधायक वेंकट सुब्बैया की पत्नी हैं। वहीं भाजपा की सहयोगी जन सेना ने भी यह उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। भाजपा चुनाव लड़ेगी लेकिन उसके सहयोगी दल का समर्थन सुनिश्चित नहीं है। नामांकन दायर करने की आखिरी तारीख आठ अक्टूबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन