लाइव न्यूज़ :

तिरुपति हवाईअड्डे पर तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को रोका गया, धरने पर बैठे

By भाषा | Updated: March 1, 2021 12:44 IST

Open in App

तिरुपति, एक मार्च आंध्र प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू सोमवार को रेनीगुंटा में तिरुपति हवाईअड्डे के आगमन लाउंज में धरने पर बैठ गए। पुलिस उन्हें शहर में प्रवेश से रोकने के लिये हिरासत में लेना चाह रही थी।

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों से बहस की और यह जानना चाहा कि उन्हें तिरुपति और चित्तूर जाने से क्यों रोका जा रहा है।

हैदराबाद से तिरुपति हवाईअड्डे पहुंचे नायडू स्थानीय निकाय के प्राधिकारियों की ‘ज्यादती’ के खिलाफ तिरुपति में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने आए थे।

पुलिस ने हालांकि (शहरी स्थानीय निकाय) चुनावों के कारण लागू आदर्श आचार संहिता और कोरोना वायरस महामारी की वजह से प्रदर्शन की इजाजत देने से इनकार कर दिया था।

तिरुपति नगर निगम के अधिकारियों ने रविवार को कथित तौर पर तेदेपा के एक नेता की चाय की दुकान तोड़ दी थी जिसकी पत्नी 10 मार्च को होने वाले चुनावों में खड़ी है।

इस घटना के विरोध में तेदेपा ने नायडू के नेतृत्व में प्रदर्शन का फैसला किया था।

प्रदर्शन की इजाजत न होने पर तिरुपति अर्बन पुलिस ने हवाई अड्डे पर तेदेपा अध्यक्ष को हिरासत में लेना चाहा।

इस पर नाराज नायडू ने पुलिस अधिकारियों से पूछा, “मैं 14 सालों तक मुख्यमंत्री रहा और अब नेता विपक्ष हूं। क्या मुझे प्रदर्शन करने का अधिकार नहीं है? मैं जाकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से क्यों नहीं मिल सकता?” इसके बाद नायडू एयरपोर्ट लाउंज में ही जमीन पर बैठ गए।

इससे पहले तिरुपति और चित्तूर में नायडू के दौरे से पहले पुलिस ने जिले के प्रमुख तेदेपा नेताओं को नजरबंद कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे