लाइव न्यूज़ :

तेदेपा ने पी. लक्ष्मी को तिरुपति लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया

By भाषा | Updated: November 16, 2020 21:43 IST

Open in App

अमरावती, 16 नवम्बर तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पी. लक्ष्मी को तिरुपति (सुरक्षित) लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए सोमवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने निर्वाचन क्षेत्र के पार्टी नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान अपनी पसंद की घोषणा की।

उन्होंने उनसे लक्ष्मी की जीत के लिए काम करने की अपील की जो पिछले साल कांग्रेस से तेदेपा में शामिल हुई थीं।

वाईएसआर कांग्रेस सांसद बी दुर्गा प्रसाद का गत सितंबर में कोविड-19 से निधन होने के चलते तिरुपति सीट के लिए उपचुनाव कराना जरूरी हो गया है।

हालांकि अभी तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन तेदेपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

संभावना है कि सत्तारूढ़ पार्टी दिवंगत सांसद के परिजन को मैदान में उतारेगी और औपचारिक घोषणा कुछ दिनों में होने की उम्मीद है।

भाजपा भी चुनावी मैदान में कूद रही है और तिरुपति पर जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी जिसका उसने एक बार संसद में प्रतिनिधित्व किया था।

अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना भाजपा का समर्थन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां