TBSE Tripura Board Results 2018: जानिए कब तक आएंगे त्रिपुरा बोर्ड 10वीं/12वीं के नतीजे, जानें पूरी डिटेल्स
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 17, 2018 19:56 IST2018-05-17T19:56:17+5:302018-05-17T19:56:17+5:30
TBSE Tripura Board Results 2018: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के एग्जाम समाप्त हो चुके हैं। छात्र अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ताजा खबरों के मुताबिक त्रिपुरा बोर्ड का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। छात्र tbse.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

TBSE Tripura Board Results 2018 | Tripura class 10th and 12th Results 2018
त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (TBSE Tripura Board Results 2018) के कक्षा 10वीं और 12वीं के एग्जाम समाप्त हो चुके हैं। छात्र अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस साल त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं (Tripura Madhyamik Pariksha class 10th) की परीक्षाएं 6 मार्च से 10 अप्रैल तक आयोजित कराई थी। वहीं, 12वीं (Tripura class 12th Madrasa Alim Madhyamik Pariksha Results 2018) की परीक्षा 8 मार्च से 13 अप्रैल के बीच में आयोजित की गईं थी। त्रिपुरा बोर्ड (Tripura Board) में 10वीं (Tripura Board class 10th) कक्षा को माध्यमिक परीक्षा और 12वीं (Tripura Board class 12th) कक्षा को मदरसा आलिम माध्यमिक परीक्षा के नाम से भी जाना जाता है। अगर दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट की बात करें तो ताजा खबरों के मुताबिक त्रिपुरा बोर्ड का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
आसानी से ऐसे चेक करें त्रिपुरा बोर्ड के रिजल्ट
- छात्र बोर्ड की वेबसाइट tbse.in पर जाएं।
- होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र अपने डिटेल्स भरें, जैसे- नाम, रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें फिर प्रिंट आउल ले लें।
त्रिपुरा बोर्ड के बारे में -
भारत के त्रिपुरा राज्य में त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एक स्कूल शैक्षिक बोर्ड है। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ माध्यमिक शिक्षा की स्थापना 1973 में त्रिपुरा अधिनियम के तहत की गई थी। यह त्रिपुरा सरकार की एक राज्य एजेंसी है और राज्य में माध्यमिक शिक्षा के प्रचार और विकास के लिए जिम्मेदार है। बोर्ड ने 200 9 में माध्यमिक मदरसा शिक्षा की शुरुआत की।