लाइव न्यूज़ :

छात्रों के विरोध के बाद बोर्ड परीक्षा के नतीजों की समीक्षा करेगा टीबीएसई

By भाषा | Updated: August 5, 2021 19:30 IST

Open in App

अगरतला, पांच अगस्त त्रिपुरा में पिछले चार दिनों से जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुये राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (टीबीएसई) को दसवीं और 12 वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की समीक्षा करने का निर्देश दिया। राज्य के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने इसकी जानकारी दी।

नाथ ने संवाददातओं को बताया कि टीबीएसई ने माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इसमें छात्रों के मूल्यांकन के लिए 10 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति द्वारा निर्धारित मूल्यांकन प्रक्रिया के अनुसार अंक दिये गये क्योंकि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुये इस साल बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकी।

उन्होंने कहा कि हालांकि यह पता चला कि बहुत से छात्र इस परिणाम के अपने प्रदर्शन से असंतुष्ट हैं, इसलिये सरकार ने बोर्ड से इसकी समीक्षा करने और त्रुटियों का पता लगाने के निर्देश दिये हैं।

उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा में माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं में क्रमश: 80 एवं 95.20 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल