लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में टैक्सी चालक की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: December 4, 2020 12:36 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), चार दिसंबर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज में संविदा पर टैक्सी चला रहे एक व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

नगर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में गश्त कर रही पुलिस को बृहस्पतिवार रात एक टैक्सी सड़क पर खड़ी दिखी । उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब टैक्सी के अंदर देखा तो एक व्यक्ति खून से लथपथ दिखा, इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

उन्होंने बताया कि मरने वाले व्यक्ति के पास से बरामद पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान संजय उर्फ कल्लू (33) के रूप में की गयी है ।

अधिकारी ने बताया कि टैक्सी चालक काशीराम कॉलोनी का रहने वाला है तथा उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात को किसी का फोन आया और उसके बाद संजय टैक्सी लेकर गया था ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है । मरने वाले के मोबाइल से लिस हत्यारों का सुराग लगा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां