लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पेट्रोल पंप रही टैक्सी-ऑटो की हड़ताल, लोगों को हुई परेशानी

By भाषा | Updated: October 23, 2018 03:17 IST

संयुक्त संघर्ष समिति से संबंद्ध टैक्सी और ऑटों संघ सोमवार को दिल्ली सरकार की परिवहन विरोध नीतियों और कैब की वजह से उनके रोजगार पर पड़ते असर को लेकर हड़ताल पर गए थे।

Open in App

दिल्ली में डीटीसी के अनुबंधित कर्मियों, ऑटो टैक्सियों तथा पेट्रोल पंपों की हड़ताल की वजह से सोमवार को लोगों को अपने गंतव्यों पर पहुंचने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के कर्मी समान वेतन और वेतन में कटौती को वापस लेने जबकि पेट्रोल पंप वाले पेट्रोल-डीजल पर वैट को कम नहीं करने के विरोध पर हड़ताल पर हैं। वहीं ऑटो टैक्सी वाले कैबों की वजह से अपने रोजगार पर पड़ रहे असर को लेकर हड़ताल पर थे।

डीटीसी के मुख्यालय पर अनुबंधित कर्मचारियों के एक संगठन ने प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि समान तनख्वाह दी जाए और वेतन में कटौती के आदेश को वापस लिया जाए।

इस तरह की भी रिपोर्टें हैं कि कुछ कर्मचारियों ने डिपों पर बस सेवाओं को बाधित करने की भी कोशिश की ।

डीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि कई कर्मचारियों ने बसें चलाने में रूकावट डालने की कोशिश की। संबंधित क्षेत्रीय और डिपो प्रबंधकों से ऐसे कर्मचारियों की पहचान करने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

अनुबंधित कर्मचारियों के नेताओं ने दावा किया कि हड़ताल की वजह से करीब 50 प्रतिशत बसें नहीं चल सकीं।

डीटीसी कॉन्ट्रेक्चल एम्प्लॉई यूनियन के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि हड़ताल बेमियादी तौर पर जारी रहेगी तथा और कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। आज, करीब 50 प्रतिशत बसें सड़कों पर नहीं उतरीं।

इस वजह से बसें खचा-खच भरी रहीं और आग में घी का काम कुछ टैक्सी यूनियनों और पेट्रोल पंप संघ की हड़ताल के आह्वान ने किया।

संयुक्त संघर्ष समिति से संबंद्ध टैक्सी और ऑटों संघ सोमवार को दिल्ली सरकार की परिवहन विरोध नीतियों और कैब की वजह से उनके रोजगार पर पड़ते असर को लेकर हड़ताल पर गए थे।

ऑल इंडिया टूर एडं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष और संयुक्त मंच के संयोजक इंद्रजीत सिंह ने कहा, ‘‘ यह हड़ताल हमारी शिकायतों का निदान करने में सरकार की विफलता को लेकर हमारी नाराजगी जाहिर करती है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ ऑटो और टैक्सी चालक सरकार की गलत परिवहन नीतियों और कैब समूहों द्वारा यात्रियों को कम किराए की पेशकश करने की वजह से अपना रोजगार गवां रहे हैं। ’’ 

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) द्वारा हड़ताल के आह्वान पर शहर में पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशनों के बंद रहने से स्थिति और खराब हुई।

दिल्ली सरकार के वैट घटाने के इनकार के खिलाफ शहर में 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप और उनसे जुड़े सीएनजी स्टेशन एक दिन की हड़ताल पर रहे।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल