लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में टैक्स की कटौती से डीजल 4.06 रुपये लीटर सस्ता, सीएम फडणवीस ने किया ये ट्वीट

By भाषा | Updated: October 5, 2018 23:40 IST

मुख्यमंत्री फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘‘डीजल पर भी राहत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। केंद्र द्वारा ढाई रुपये की राहत के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी डीजल पर 1.56 रुपये लीटर की राहत दी है। इस तरह डीजल पर कुल राहत 4.06 रुपये लीटर की हो गई है।’’ 

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबरःमहाराष्ट्र में डीजल 4.06 रुपये लीटर सस्ता हो गया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को डीजल पर करों में कटौती की घोषणा की। राज्य सरकार ने डीजल का दाम 1.56 रुपये लीटर घटाया है। एक दिन पहले केंद्र ने इस ईंधन की कीमतों में ढाई रुपये लीटर की कटौती की थी। 

महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को डीजल कीमतों में ढाई रुपये लीटर की कटौती की थी। इससे पहले केंद्र ने पेट्रोल के दाम ढाई रुपये लीटर घटाए थे। इस तरह राज्य में पेट्रोल पांच रुपये लीटर सस्ता हो गया है। 

मुख्यमंत्री फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘‘डीजल पर भी राहत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। केंद्र द्वारा ढाई रुपये की राहत के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी डीजल पर 1.56 रुपये लीटर की राहत दी है। इस तरह डीजल पर कुल राहत 4.06 रुपये लीटर की हो गई है।’’ 

इससे पहले दिन में नासिक में फडणवीस ने कहा था कि पेट्रोल कीमतों में कटौती के बाद महाराष्ट्र सरकार ने डीजल के दाम डेढ़ रुपये लीटर घटाने का फैसला किया है। उत्तरी महाराष्ट्र में संवाददाताओं से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि सरकार डीजल पर स्थानीय करों को कम करेगी ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

टॅग्स :महाराष्ट्रडीजल का भावपेट्रोल का भावदेवेंद्र फडनवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित