लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में पेट्रोल, डीजल पर पड़ोसी राज्यों की तुलना में कम है कर : मुख्यमंत्री रियो

By भाषा | Updated: November 13, 2020 19:20 IST

Open in App

कोहिमा, 13 नवंबर नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर कर बढ़ाने के सरकार के फैसले को ‘‘सामान्य वृद्धि’’ बताया और दावा किया कि राज्य में ईंधन की कीमतें पड़ोसी राज्यों की तुलना में अब भी कम हैं।

नगालैंड सरकार ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल, डीजल पर कर बढ़ा दिया था।

रियो अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र चेईफोबोजोउ में नार्दन आंग्मी पब्लिक ऑर्गेनाइजेशन कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सामान्य वृद्धि है और हमारे यहां कीमत पड़ोसी राज्यों की तुलना में अब भी कम है।’’

राज्य सरकार द्वारा कर में की गई बढ़ोतरी को ‘‘कठोर फैसला’’ बताने वाले विपक्षी नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष का काम ही शोर मचाना है ।

नगालैंड सरकार ने डीजल पर कर 14.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 17.50 या 11.08 रुपये प्रति लीटर कर दिया। पेट्रोल पर कर 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 29.80 प्रतिशत या 18.26 रुपये प्रति लीटर कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह