लाइव न्यूज़ :

ताउते चक्रवात: केन्द्र सरकार की टीम ने गुजरात के दो जिलों का दौरा किया

By भाषा | Updated: May 28, 2021 21:45 IST

Open in App

अहमदाबाद, 28 मई केन्द्र सरकार की एक टीम ने शुक्रवार को गुजरात के अमरेली और गिर सोमनाथ जिलों का दौरा कर 17 मई को आए 'ताउते' चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिन श्री प्रकाश के नेतृत्व वाली छह सदस्यीय टीम के दौरे का यह दूसरा दिन था।

टीम पहले अमरेली के कोवाया पहुंची, जहां कलेक्टर आयुष ओक ने सदस्यों को राहत और पुनर्विकास कार्यों की जानकारी दी जबकि सरपंच कालूभाई लोखनोत्र ने चक्रवात के चलते फसलों को हुए नुकसान के बारे में बताया।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि टीम ने अमरेली जिले में रामवाड़ी तथा पिपरी में स्थित सीमेंट प्लांट और राजुला तालुका में स्थित एक घाट का भी दौरा किया और स्थानीय लोगों से बात की।

विज्ञप्ति के अनुसार, ''अमरेली से टीम गिर सोमनाथ जिले में पहुंची और उना तालुका में गंगडा, सामतेर, डेलवाड़ा और नालिया-मंडावी गांवों का दौरा किया। टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें राज्य के मुख्य सचिव अनिल मुखिम वीडियो कांफ्रेस के जरिये शामिल हुए।''

केन्द्र सरकार की टीम पड़ोसी केन्द्र शासित प्रदेश दीव का दौरा कर चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 मई को गुजरात के चक्रवात से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद तत्काल राहत गतिविधियां शुरू करने के लिये एक हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है