लाइव न्यूज़ :

‘ तौकते’ तूफान मजबूत हुआ, गुजरात की ओर बढ़ रहा : आईएमडी

By भाषा | Updated: May 15, 2021 20:00 IST

Open in App

मुंबई, 15 मई चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ मजबूत हो गया है और यह गुजरात एवं केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली की ओर बढ़ रहा है। वहीं, इसकी वजह से मुंबई में तेज हवाएं चल सकती है और बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि इस चक्रवाती तूफान के और मजबूत होने और शनिवार रात तक‘ बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि संभव है कि यह उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़े और 18 मई को गुजरात के पोरबंदर और नलिया तट से गुजरे।

आईएमडी ने बताया कि इसकी वजह से इलाके में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, मुंबई जैसे शहरों के बहुत प्रभावित होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया कि 17 मई को मुंबई सहित उत्तरी कोंकण के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ-साथ भारी बारिश हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों