लाइव न्यूज़ :

तथागत रॉय ने बंगाली अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: January 18, 2021 01:30 IST

Open in App

कोलकाता, 17 जनवरी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने ट्विटर पर एक मीम साझा करने पर बंगाली अभिनेत्री सायोनी घोष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया कि इस मीम से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

घोष ने दावा किया है कि मीम फरवरी 2015 का है और यह उन्होंने साझा नहीं किया है बल्कि यह किसी और की शरारत है जिसने तब उनका अकाउंट हैक किया था।

रॉय ने कहा, "आप ने भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए के तहत अपराध किया है, अब परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।"

घोष ने ट्विटर पर कहा "ये पोस्ट फरवरी 2015 का है जो मेरे संज्ञान में लाया गया है जो बेहद अप्रिय है।"

उन्होंने कहा कि वह 2010 में ट्विटर पर आई थी और कुछ समय बाद उन्होंने ट्विटर का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था और बाद में उन्हें पता चला कि उनका अकांउट हैक हो गया है।

उन्होंने कहा कि वह 2017 के बाद ही अपना अकाउंट वापस पा सकीं।

अभिनेत्री ने कहा, " अधिकतर पोस्ट को डिलीट कर दिया था लेकिन कुछ गैर जरूरी पोस्ट हमसे छूट गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह