लाइव न्यूज़ :

तथागत रॉय ने फिलहाल भाजपा की राज्य इकाई से ‘‘विदा’’ लेने का फैसला किया

By भाषा | Updated: November 20, 2021 18:27 IST

Open in App

कोलकाता, 20 नवंबर विधानसभा चुनाव में हार के बाद से भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल नेतृत्व को आड़े हाथ लेने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता तथागत रॉय ने शनिवार को कहा कि उन्होंने फिलहाल पार्टी की राज्य इकाई से ‘‘विदा’’ लेने का फैसला किया है, जो जाहिर तौर पर इस बात का संकेत है कि वह प्रदेश में पार्टी के नेताओं की आलोचना बंद कर देंगे।

रॉय ने कहा कि वह बंगाल में नगर निकाय चुनावों के परिणामों आने तक की प्रतीक्षा करेंगे। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि ‘‘विदा’’ शब्द से उनका मतलब पार्टी छोड़ने से नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि रॉय यह कहना चाह रहे थे कि वह कुछ समय के लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व पर हमला करना बंद कर देंगे क्योंकि उनके द्वारा आलोचना करने से पार्टी के लिए असहज स्थिति बनती है।

इस सप्ताह की शुरुआत में मेघालय के पूर्व राज्यपाल रॉय ने कहा था कि राज्य इकाई अगर अपने तरीके नहीं सुधारेगी तो पार्टी मिट जाएगी।

रॉय ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैं ट्विटर पर लोगों से तारीफें पाने के लिए नहीं लिख रहा था। मैं इसलिए लिख रहा था ताकि पार्टी को इस तथ्य से अवगत करवा सकूं कि कुछ नेता दौलत और महिलाओं के बहकावे में आ गए हैं। अब केवल परिणाम बोलेंगे। मैं नगर निकाय चुनावों के परिणामों की प्रतीक्षा करूंगा। अभी के लिए विदा, पश्चिम बंगाल भाजपा।’’

राज्य के भाजपा नेताओं ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा