लाइव न्यूज़ :

तसलीमा नसरीन का दिल्ली के अस्पताल पर गलत इलाज का आरोप, कहा- बिना इजाजत किया हिप रिप्लेसमेंट

By विनीत कुमार | Updated: February 2, 2023 17:44 IST

तसलीमा नसरीन ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के अपोलो अस्पताल ने बिना इजाजत लिए उनका हिप रिप्लेसपेंट कर दिया। हालांकि, अस्पताल ने आरोपों को खारिज किया है।

Open in App

नई दिल्ली: निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने दिल्ली के एक अस्पताल पर 'जबरन कूल्हे की सर्जरी' (हिप सर्जरी) का आरोप लगाया है। हालांकि, अस्पताल ने यह कहते हुए आरोपों को खारिज कर दिया कि ऑपरेशन से पहले तसलीमा नसरीन की सहमति ली गई थी।  टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार नसरीन ने बताया कि घर में सीढ़ियों से गिरने के बाद उन्हें घुटनों में दर्द महसूस हुआ। उन्होंने कहा, 'जब मैं अपोलो अस्पताल गई, तो एक्स-रे में घुटनों के साथ कुछ भी गलत नहीं दिखा, हालांकि डॉक्टर ने कहा कि फीमर फ्रैक्चर हो गया है। उन्होंने मुझे बताया कि हिप ट्रांसप्लांट कराने की जरूरत है, जिसके लिए मैं तैयार नहीं था। मैंने दूसरे डॉक्टर से राय पर जोर दिया, लेकिन डॉक्टर ने मुझ पर सर्जरी के लिए दबाव डाला।' 

हालांकि, अस्पताल प्रशासन के आरोपों का खंडन किया है और कहा कि नसरीन ने ऑपरेशन के लिए अपनी सहमति दी थी। अस्पताल ने यह भी कहा कि नसरीन को दूसरी राय लेने से भी नहीं रोका गया। अस्पताल के अनुसार दरअसल सर्जरी से पहले नसरीन ने उनसे अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार को साथ रखने का अनुरोध किया गया था। 

अस्पताल ने कहा, 'इस क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक अनुभव वाले एक सर्जन ने निर्धारित प्रक्रियाओं का इस्तेमाल  करते हुए स्थिति को समझा और उनकी चिकित्सा स्थिति और उम्र को देखते हुए हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की सलाह दी गई थी। सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हुई और मरीज को प्रोटोकॉल के अनुसार छुट्टी दे दी गई। चूंकी वह 60 साल की है, इसलिए उनकी मांग के अनुसार फिक्सेशन के लिए जाना संभव नहीं था और हिप रिप्लेसमेंट ही एकमात्र विकल्प था।'

अस्पताल ने कहा कि लेखिका को पूर्ण और सुरक्षित स्वास्थ्य लाभ के लिए फिजियोथेरेपी और अन्य अभ्यासों की सलाह दी गई थी लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा था। अस्पताल ने कहा, 'हमें अभी भी उनका ख्याल है और उनसे फिजियोथेरेपी जारी रखने का अनुरोध करते हैं ताकि वह जल्द से जल्द चलना शुरू कर सकें।'

टॅग्स :दिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतDelhi: आग की लपटें और लोगों की बचाने की कोशिश..., पालम में इमारत अग्निकांड में 7 लोग झुलसे, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया