लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कालाबाजारी को रोकने के लिए मध्य प्रदेश में बनेगी टास्क फोर्स: मिश्रा

By भाषा | Updated: April 25, 2021 22:49 IST

Open in App

भोपाल, 25 अप्रैल मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी को रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाने के निर्देश दिए हैं।

मिश्रा ने यहां पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए प्रबंधों को पुख्ता करने और इंतजामों की समीक्षा करते हुए यह बात कही।

बैठक में मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी एवं अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।

मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में कोरोना वायरस आपदा में ड्यूटी कर रहे जवानों की चिंता करते हुए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में बताया गया कि वर्तमान में सशस्त्र बल (एसएएफ), होमगार्ड गार्ड और पुलिस के प्रदेश भर में 1850 लोग कोरोना संक्रमित है। यह भी बताया गया कि जेल विभाग में भी कुछ लोगों की कोविड-19 के चलते मृत्यु हो गयी।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अभी तक 11 प्रकरण दर्ज हुए है। इंदौर और भोपाल में कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) की कार्रवाई की जा रही है।

मिश्रा ने अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार से रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मिश्रा ने कहा कि ने प्रदेश के कई अस्पतालों में चिकित्सकों के साथ अभद्रता के मामलों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने उन अस्पतालों में फोर्स को तैनात करने के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोगों से अपील है कि डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ किसी भी तरीके की अभद्रता न करें, प्रशासन को सहयोग करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे