लाइव न्यूज़ :

गोवा में कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए होगा टास्क फोर्स का गठन

By भाषा | Updated: May 21, 2021 17:21 IST

Open in App

पणजी 21 मई गोवा में कोविड-19 महामारी की तीसरी संभावित लहर की चुनौती से निपटने के लिए 15 सदस्यीय विशेष कार्य दल (एसटीएफ) और एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

सावंत ने कहा कि एसटीएफ की कमान मुख्यमंत्री के हाथों में होगी जबकि स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे इसके उपाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा इसमें सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर अन्य सदस्यों के तौर पर काम करेंगे।

वहीं कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावित चुनौती से निपटने के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) के डीन डॉ शिवानंद बांडेकर की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति समय समय पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल में संशोधन करेगी।

दोनों समितियों में बाल रोग विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा, क्योंकि ऐसी आशंका जताई जा रही है कि महामारी की तीसरी लहर बच्चों को प्रभावित कर सकती है।

जीएमसीएच में बच्चों के लिए 60 बिस्तरों की क्षमता वाला विशेष आईसीयू वार्ड भी बनाया जाएगा।

सावंत ने कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड-19 रोधी टीके की खुराक समय पर उपलब्ध हो इसके लिए राज्य सरकार वैश्विक स्तर पर निविदाएं भी आमंत्रित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है