लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 को लेकर चिड़ियाघरों और अभयारण्यों की मदद के लिये कार्यबल का गठन

By भाषा | Updated: June 18, 2021 19:34 IST

Open in App

चेन्नई, 18 जून तमिलनाडु सरकार ने राज्य के टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभयारण्यों और आरक्षित वनों में जंगली व पकड़े गए पशुओं को कोविड-19 से बचाने और इसके इलाज के लिये अधिकारियों को सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान करने को लेकर शुक्रवार को राज्य स्तरीय कार्यबल का गठन किया।

हाल ही में यहां अरिगनार अन्न प्राणी उद्यान में दो शेरों की कोरोना वायरस से मौत के बाद यह कदम उठाया गया है।

एक अधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं वन विभाग की प्रधान सचिव सुप्रिया साहू के नेतृत्व में गठित इस कार्यबल में छह सदस्य होंगे। साहू द्वारा जारी एक राजकीय आदेश में कहा गया है कि कार्यबल तत्काल अपना कार्य शुरू करेगा और कदमों की समीक्षा के लिये समय-समय पर बैठक की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए