लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं का हुआ 'तर्पण', जेपी नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2019 11:54 IST

पिछले कुछ वर्षों में 'बीजेपी ने राज्य में अपनी पैठ बनाई है। भाजपा के राज्य महासचिव सयानतन बसु ने कहा, 'महालय पर 80 भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बाघबाजार घाट में तर्पण का आयोजन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के 80 कार्यकर्ताओं' का शनिवार को 'तर्पण किया ।पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल आर्पित किया जाता है।

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक हिंसा में 'जान गंवाने वाले' 'बीजेपी के 80 कार्यकर्ताओं' का शनिवार को 'तर्पण किया । ‘तर्पण’ पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल आर्पित किया जाता है। इस दौरान बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्ड और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे।

'बीजेपी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इससे बीजेपी राज्य में व्यापक स्तर पर राजनीतिक हिंसा के मुद्दे को उजागर कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में 'बीजेपी ने राज्य में अपनी पैठ बनाई है। भाजपा के राज्य महासचिव सयानतन बसु ने कहा, 'महालय पर 80 भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बाघबाजार घाट में तर्पण का आयोजन किया गया है। दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।'

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विकल्प के तौर पर उभर कर आई है। बीजेपी ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की जो कि तृणमूल कांग्रेस से सिर्फ चार सीटें कम है। 

क्या है महालय? 

अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के साथ ही आज (28 सितंबर को) पितृपक्ष का समापन हो जाएगा। पश्चिम बंगाल में इसे "महालया अमावस्या" कहा जाता है। इस दिन एक तरफ जहां पितर पक्ष का समापन और नवरात्र की शुरूआत होने वाली होती है। इस दिन पितरों को विदा करने का दिन है। ऐसा माना जाता है कि महालया में मां दुर्गा ने असुरों का सर्वनाश किया था। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि इस दिन मां पार्वती कैलाश छोड़कर अपने पुत्रों गणेश और कार्तिकेय से मिलने आती हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया