लाइव न्यूज़ :

तारकिशोर प्रसाद भाजपा विधानमंडल दल का नेता बने, रेणु देवी उपनेता चुनी गईं

By भाषा | Updated: November 15, 2020 19:34 IST

Open in App

पटना, 15 नवंबर कटिहार से भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद को रविवार को बिहार भाजपा विधानमंडल दल का नेता और बेतिया से विधायक रेणु देवी को उपनेता चुना गया ।

भाजपा बिहार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘ भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर तारकिशोर प्रसाद और उपनेता चुने जाने पर रेणु देवी को बहुत-बहुत बधाई।’’

इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में मुख्यमंत्री आवास, एक अणे मार्ग पर राजग के घटक दलों की संयुक्त बैठक हुई ।

भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी फडणवीस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार में आज सम्पन्न राजग विधानमंडल की बैठक में गठबंधन के नेता के रूप में नीतीश कुमार का सर्वसम्मति से चयन किया गया। मैं उन्हें बहुत बहुत बधाई देता हूँ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ तारकिशोर प्रसाद भाजपा विधायक दल के नेता तथा राजग के उपनेता होंगे। रेणु देवी जी का भाजपा विधायक दल की उपनेता के रूप में चयन हुआ। इन दोनों का भी अभिनंदन और ढेर सारी शुभकामनाएँ।’’

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को बधाई दी। प्रसाद ने कहा कि अपने विद्यार्थी परिषद दिनों से उनको संगठन के लिए समर्पित भावना से काम करते देखा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा, ‘‘तारकिशोरजी को भाजपा विधानमंडल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर कोटिशः बधाई ।’’

गौरतलब है कि कल सोमवार को शाम साढ़े चार बजे नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद वह राज्यपाल से मिलने पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी, उसका निर्वहन करूँगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?