लाइव न्यूज़ :

तारिक अनवर ने कोविड से होने वाली मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया, नीतीश का इस्तीफा मांगा

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:38 IST

Open in App

पटना, 28 जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने सोमवार को बिहार सरकार पर राज्य में कोविड-19 से हुई मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाते हुए नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए तारिक ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार कोविड प्रबंधन में पूरी तरह विफल साबित हुई है और आम लोगों के दर्द के प्रति पूरी तरह से असंवेदनशील है।

उन्होंने सरकार के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय की कुछ कड़ी टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी संवेदनशीलता बची है तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

बिहार में कोविड-19 के कारण हुई मौतों के आंकड़ों पर पटना उच्च न्यायालय ने हाल ही में टिप्पणी करते हुए अपने एक आदेश में कहा था कि कोरोना से हुई मौत के आंकड़ों को जानना लोगों का मौलिक अधिकार और लोगों को जन्म और मृत्यु के सटीक आंकड़े देना सरकार का संवैधानिक दायित्व है।

तारिक ने कहा, ‘‘मौतों को क्यों छिपाया जा रहा है? इसने केंद्र और बिहार सरकार दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। लोग जानना चाहते हैं कि ऐसा क्यों किया जा रहा है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है?’’

उन्होंने दूसरी लहर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया पर भी चुटकी ली और कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री के आंसुओं ने मरने वालों की जान नहीं बचाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?