लाइव न्यूज़ :

टीके उपलब्ध रहे तो 15 अगस्त तक असम की 30 प्रतिशत आबादी को टीका लगाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: May 30, 2021 14:05 IST

Open in App

गुवाहाटी, 30 मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि अगर टीके उपलब्ध रहते हैं तो उनकी सरकार का 15 अगस्त तक राज्य की 3.2 करोड़ आबादी में से 30 प्रतिशत को टीका लगाने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि राज्य में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीके की केवल 20,000 से 25,000 खुराकें उपलब्ध हैं।

गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) का दौरा करते हुए सरमा ने कहा कि उन्होंने टीका उत्पादन करने वाली दो कंपनियों के अधिकारियों से बातचीत की है जिन्होंने 18-44 आयु वर्ग के लिए जून माह में सात लाख खुराकों की आपूर्ति का वादा किया है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “दोनों कंपनियों ने इस समूह के लिए जून में सात लाख टीके भेजने का वादा किया है लेकिन उन्होंने कोई तारीख नहीं बताई है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयु वर्ग में लोगों के टीकाकरण की गति अगले महीने के पहले हफ्ते तक धीमी रहेगी।

उन्होंने कहा कि टीकों की खेप पांच से छह जून के बीच असम पहुंचने की संभावना है।

सरमा ने कहा, “राज्य का लक्ष्य 15 अगस्त तक अपनी 30 प्रतिशत आबादी के टीकाकरण का है बशर्ते जरूरी खुराकें उपलब्ध हों।”

उन्होंने कहा कि राज्य में टीकाकरण अभियान जून में मई की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक और जुलाई में 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है