लाइव न्यूज़ :

चंद्रपुर को भाजपा मुक्त बनाना लक्ष्य : कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:51 IST

Open in App

चंद्रपुर, 16 सितंबर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विजय वडेट्टीवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि चंद्रपुर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 'मुक्त' जिला बनाया जाएगा और चुनाव के बाद कांग्रेस नगर निगम और जिला परिषद सहित स्थानीय निकायों में सत्ता में आएगी।

कांग्रेस नेता ने जिले की भद्रावती तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। इस अवसर पर शिव सेना और भाजपा के कुछ स्थानीय नेता कांग्रेस में शामिल हो गए।

राज्य सरकार में राहत एवं पुनर्वास मंत्री ने कहा, "चंद्रपुर जिले को भाजपा मुक्त जिला बनाया जाएगा और जिले में नगर पंचायत, नगर परिषद, नगर निगम, जिला परिषद और पंचायत समिति के स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का झंडा फहराया जाएगा।"

पशुपालन मंत्री सुनील केदार ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस देश में हरित क्रांति लेकर आई थी, लेकिन मौजूदा समय में भाजपा के शासनकाल में भारत अनाज के लिए दूसरे देशों की मदद ले रहा है।

उन्होंने कहा, " तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ देश के किसान सड़कों पर आ गए हैं, लेकिन मोदी सरकार किसानों की बात सुनने को भी तैयार नहीं है। देश को दोबारा मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।"

कांग्रेस सांसद सुरेश धनोरकर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ हैं और चंद्रपुर महाराष्ट्र में कांग्रेस के एक गढ़ के रूप में सामने आएगा।

उन्होंने कहा, "केवल कांग्रेस पार्टी ही अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण चुनाव जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह