लाइव न्यूज़ :

कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिये आने वाले वर्षों में देश में 25 लाख करोड़ रूपये के निवेश का लक्ष्य : सरकार

By भाषा | Updated: July 10, 2019 01:36 IST

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि सरकार ने एक जुलाई 2019 को भारतीय कृषि के रूपांतरण के लिये मुख्यमंत्रियों की उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है।

Open in App

सरकार ने मंगलवार को बताया कि कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिये आने वाले वर्षों में देश में 25 लाख करोड़ रूपये का निवेश लक्षित है और यह निवेश सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में होगा।

लोकसभा में वांगा गीता विश्वनाथ और डा. वेंकटेस एन बोरलाकुंता के प्रश्न के लिखित उत्तर में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि सरकार ने एक जुलाई 2019 को भारतीय कृषि के रूपांतरण के लिये मुख्यमंत्रियों की उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है।

इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस संयोजक हैं जबकि इसके सदस्यों में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद सदस्य सचिव के रूप में शामिल हैं।

एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि अब तक 16 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 585 थोक विनियमित मंडियों को ई-नाम प्लेटफार्म के साथ समेकित किया जा चुका है।

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया