लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 2025 तक क्षय रोग उन्मूलन का लक्ष्य : शर्मा

By भाषा | Updated: September 27, 2021 14:29 IST

Open in App

जयपुर, 27 सितंबर राजस्थान सरकार ने वर्ष 2025 तक राज्य में क्षय रोग उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सोमवार को यह जानकारी दी। वह राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की ऑनलाइन समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राज्य में वर्ष 2025 तक क्षय रोग का उन्मूलन करने के लिए समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित कर आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए।

इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक बलगम जांच की सुविधा सुनिश्चित करने के साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्रों में नमूने एकत्र करने की सुविधा उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने क्षय रोग उन्मूलन के संबंध में राज्य एवं जिला स्तर पर किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

चिकित्सा मंत्री ने कहा,‘‘ विश्व के लगभग 26 प्रतिशत क्षय रोगी हमारे देश में हैं और हमारे देश के लगभग 6 प्रतिशत क्षय रोगी राजस्थान में हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2030 तक विश्व को क्षय रोग से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में हमारे देश में वर्ष 2025 तक क्षय रोग उन्मूलन का लक्ष्य है। प्रदेश का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान को इस निर्धारित अवधि में क्षय रोग से पूर्णतः मुक्त करने के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रहा है।’’

डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रदेश में प्रति माह लगभग 12 से 17 हजार बलगम के नमूने लेकर जांच की जा रही है। गत कुछ समय से कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यह कार्य प्रभावित हुआ लेकिन अब पूरी क्षमता के साथ जांच व उपचार करने के निर्देश दिए गए है।

चिकित्सा मंत्री ने क्षय रोग के मरीजों को ’’निक्षय पोषण योजना’’ के तहत उपलब्ध करवाई जा रही सहायता के बारे में विस्तार से समीक्षा की व सभी मरीजों के बैंक खातों में समय पर निर्धारित राशि जमा करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस योजना के तहत क्षय रोग के मरीजों को 500 रूपये एवं आदिवासी इलाकों के मरीजों को 750 रूपये प्रतिमाह की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। योजना के तहत अप्रैल 2018 से अब तक लगभग 84 करोड़ रूपये की राशि जमा करवाई जा चुकी है।

राज्य क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. विनोद गर्ग ने प्रदेश में क्षय रोग के बारे में जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह