लाइव न्यूज़ :

‘तारक मेहता’ के अभिनेता भव्य गांधी के पिता का कोविड-19 के कारण निधन

By भाषा | Updated: May 12, 2021 18:49 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई प्रसिद्ध धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता भव्य गांधी ने बुधवार को बताया कि उनके पिता विनोद गांधी का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण यहां अस्पताल में निधन हो गया।

पेशे से कारोबारी विनोद गांधी नौ अप्रैल को संक्रमित पाए गए थे। उनका मंगलवार शाम को निधन हो गया।

अभिनेता ने कहा कि उनके पिता का यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

भव्य ने कहा,‘‘मेरे पिता का कोविड-19 संक्रमण का एक महीने से अधिक समय से उपचार चल रहा था। शुरुआत में, वह किसी और अस्पताल में थे, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका कल शाम चार बजे निधन हो गया।’’

मुंबई में मंगलवार को संक्रमण के 1,717 नए मामले सामने आने के बाद यहां अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,79,986 हो गई, जिनमें से 51 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 13,942 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान