लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में फिर से खुला तारा तारिणी मंदिर

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:31 IST

Open in App

बेरहामपुर (ओडिशा), 13 दिसंबर ओडिशा के गंजम जिले में तारा तारिणी मंदिर में सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जब लगभग नौ महीने बाद जनता के लिए इस मंदिर को फिर से खोला गया।

रुशिकुल्या नदी के तट पर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित इस मंदिर को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा दर्शन करने के एक दिन बाद खोला गया था।

पुजारियों में से एक बापूजी राणा ने कहा कि पहले दिन, देवी तारा और तारिणी की एक झलक पाने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ेगी।”

देश के चार आदि शक्ति पीठों में से एक, इस मंदिर को कोविड-19 वैश्विक महामारी की दूसरी लहर आने के तुरंद बाद, अप्रैल के मध्य में अन्य पूजा स्थलों के साथ सार्वजनिक प्रवेश के लिए बंद कर दिया गया था।

बाद में वर्ष के अंतिम महीनों में, प्रशासन ने अन्य धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी, लेकिन मंदिर परिसर में चल रहे काम के कारण लोगों को तारा तारिणी मंदिर में जाने से रोक दिया गया था।

जिलाधिकारी विजय कुलंगे ने कहा कि आगंतुकों के वाहनों को अभी भी एक खास स्थान से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं है क्योंकि "मंदिर के चारों ओर बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए तीसरे चरण का काम प्रगति पर है।”

कुलांगे ने बताया, “आगंतुकों को मुख्य द्वार से मंदिर तक ले जाने के लिए कम से कम तीन बसों को सेवा में लगाया जाएगा। उन्हें मंदिर तक ले जाने के लिए उड़न खटौलों का संचालन भी किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन