लाइव न्यूज़ :

दो बहनों से बलात्कार के मामले में तांत्रिक को 40 साल की कैद

By भाषा | Updated: March 11, 2021 13:55 IST

Open in App

रायपुर, 11 मार्च छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की एक अदालत ने दो बहनों से बलात्कार के मामले में एक तांत्रिक को 20-20 साल यानी कुल 40 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।

विशेष लोक अभियोजक ताराचंद कोसले ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले की अपर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) पूजा जायसवाल की अदालत ने दो बहनों से बलात्कार के मामले में तांत्रिक समय लाल देवांगन (48) को 20-20 वर्ष यानी कुल 40 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।

अधिवक्ता ने बताया कि अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी की कारावास की सजा एक के बाद एक चलेगी।

कोसले ने बताया कि अदालत ने आरोपी तांत्रिक पर कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

अधिवक्ता ने बताया कि 2016 दिसंबर में 21 और 19 वर्ष की दो बहनों को पेट और कमर में दर्द की शिकायत पर उसके परिजन उन्हें तांत्रिक देवांगन के पास लेकर गए थे।

उन्होंने बताया कि देवांगन ने वर्ष 2017 की शुरुआत से इलाज करने के नाम पर दोनों बहनों से बलात्कार किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

अधिवक्ता ने बताया कि 2017 सितंबर में दोनों बहनों ने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी और उन्होंने शहर के गुढ़ियारी थाने में तांत्रिक देवांगन के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू