लाइव न्यूज़ :

महिला को ठगने के आरोप में मेरठ से तांत्रिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2020 23:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर घर में सुख-शांति के लिये पूजा करने के नाम पर महिला को ठगने के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस को एक शिकायत मिली थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह 19 नवंबर को फोन के माध्यम से एक व्यक्ति पंडित राहुल शास्त्री के संपर्क में आयी ।

उसने आरोप लगाया कि शास्त्री ने घर में सुख-शांति के लिये 3500 रुपये में ‘पूजा’ करने के लिये कहा और कुछ अनुष्ठान करने का भी सुझाव दिया ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने उसके बैंक खाते में ये रुपये जमा करवा दिये और इसके बाद कुछ और रुपये जमा करवाये। उन्होंने बताया कि महिला उसके खाते में कुल 85,000 रुपये जमा करवा चुकी है ।

शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शास्त्री उससे 55 हजार और रुपयों की मांग कर रहा था ।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) विजयंत आर्य ने बताया, ‘‘जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान हारून उर्फ मियां शाहजी बंगाली के रूप में की । वह जाकिर कॉलोनी मेरठ का रहने वाला है। उसे सोमवार को वहां से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एक तांत्रिक है और ‘‘मियां शाहजी बंगाली’’ के नाम से उसका एक वेब पोर्टल है । पुलिस ने बताया कि उसने अपने बेटे को सिखाया कि अनुष्ठान कैसे आयोजित करना है। मामले में उसे सह आरोपी बनाया गया है।

आरोपी ठगी की रकम अपनी जान-पहचान के किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में जमा करवाता था।

पुलिस को पता चला कि हारून गूगल पर मियां शाहजी बंगाली के नाम से रजिस्टर्ड है, जो एक तांत्रिक है और समस्याओं का समाधान करने का दावा करता है।

पुलिस ने बताया कि हारुन पहले हत्या के एक मामले में शामिल रहा है । सह आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!