लाइव न्यूज़ :

बलिया में दुष्कर्म के आरोप में तांत्रिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 28, 2021 11:31 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 28 सितंबर बलिया जिले की रेवती थाना पुलिस ने एक तांत्रिक को 17 वर्षीय लड़की को कथित रूप से अगवा करने और उसका बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का गत जून माह में तांत्रिक अभिजीत उपाध्याय उर्फ जोग बाबा ने अपहरण कर लिया था। वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय यादव ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सोमवार को तांत्रिक जोग बाबा (23) को बलिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया, उसके साथ किशोरी भी थी।

यादव ने बताया कि किशोरी का बयान है कि वह प्रेतात्मा से मुक्ति के लिए तांत्रिक से मिली थी और तांत्रिक उसे शादी का झांसा देकर अगवा कर दिल्ली व कोटा ले गया तथा उसके साथ तकरीबन तीन महीने तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता ने तांत्रिक के विरुद्ध गत 30 जून को अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने सोमवार को मामले में बलात्कार व पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं बढ़ा दी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं