वर्ष 2020 का तानसेन सम्मान संतूर वादक पंडित सतीश व्यास को
By भाषा | Updated: December 25, 2020 15:11 IST2020-12-25T15:11:19+5:302020-12-25T15:11:19+5:30

वर्ष 2020 का तानसेन सम्मान संतूर वादक पंडित सतीश व्यास को
ग्वालियर (मप्र), 25 दिसंबर प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित सतीश व्यास को यहां शनिवार को वर्ष 2020 का तानसेन सम्मान दिया जाएगा।
मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, ‘‘पांच दिन तक चलने वाले वार्षिक तानसेन संगीत समारोह की शुरुआत 26 दिसंबर से ग्वालियर में होगी। इसी समारोह में 26 दिसंबर को व्यास को वर्ष 2020 का तानसेन सम्मान मिलेगा।’’
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा दिए जाने वाले इस सम्मान में दो लाख रुपए की धनराशि व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि इसके पहले सतीश व्यास के पिताजी सी आर व्यास को भी 1999 में तानसेन सम्मान मिल चुका है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।