लाइव न्यूज़ :

आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, गर्भवती पत्नी की मौत

By भाषा | Updated: November 25, 2020 22:31 IST

Open in App

मथुरा, 25 नवम्बर जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टैंकर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इस हादसे में गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सदर के उप जिलाधिकारी क्रांति शेखर सिंह ने बुधवार को बताया, ‘‘थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद निवासी राकेश कुमार (35) मंगलवार को अपनी गर्भवती पत्नी मधु (32) के साथ किसी काम से बाइक पर सवार होकर गांव अगनपुरा गया था और जब वह अपने गांव लौट रहा था, तभी रिफाइनरी थाना क्षेत्र में बीएसएफ कैम्प के कट के पास पीछे से आए टैंकर ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया।’’

उन्होंने बताया कि हादसे में मधु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि इस स्थान पर एक माह में यह चौथा हादसा है, आबादी बहुल गांव में पुलिया का निर्माण न होने से इस तरह के हादसे हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी देने की मांग की।

एसडीएम सदर ने हरसंभव आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी स्तर से सहायता राशि उपलबध करा दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग