पेपर मिल में टैंक फटा, दो श्रमिकों की मौत

By भाषा | Updated: January 31, 2021 18:39 IST2021-01-31T18:39:43+5:302021-01-31T18:39:43+5:30

Tank breaks in paper mill, two workers died | पेपर मिल में टैंक फटा, दो श्रमिकों की मौत

पेपर मिल में टैंक फटा, दो श्रमिकों की मौत

रूद्रपुर, 31 जनवरी उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रविवार की तड़के एक पेपर मिल में एक रासायनिक टैंक फटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मुरादाबाद रोड स्थित नैनी पेपर मिल में उस दौरान हुई, जब दो श्रमिक एचसीएल टैंक में रिसाव होने की सूचना मिलने पर उसे ठीक करने पहुंचे थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों श्रमिकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी प्रताप सिंह ओैर मुरादाबाद के रहने वाले रोहित एचसीएल टैंक पर वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे लेकिन अचानक वह फट गया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

काशीपुर के अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tank breaks in paper mill, two workers died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे